Skip to content
2 April 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

DHARMWANI.COM

Religion, History & Social Concern in Hindi

Categories

  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अवसरवाद
  • आधुनिक इतिहास
  • इतिहास
  • ऐतिहासिक नगर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि जगत
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविज़न
  • तीर्थ यात्रा
  • देश
  • धर्म
  • धर्मस्थल
  • नारी जगत
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रिंट मीडिया
  • फिल्म जगत
  • भाषा-साहित्य
  • भ्रष्टाचार
  • मन की बात
  • मीडिया
  • राजनीति
  • राजनीतिक दल
  • राजनीतिक व्यक्तित्व
  • लाइफस्टाइल
  • वंशवाद
  • विज्ञान-तकनीकी
  • विदेश
  • विदेश
  • विशेष
  • विश्व-इतिहास
  • शिक्षा-जगत
  • श्रद्धा-भक्ति
  • षड़यंत्र
  • समाचार
  • सम्प्रदायवाद
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
  • हमारे प्रहरी
  • हिन्दू राष्ट्र
Primary Menu
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
  • राजनीति
    • राजनीतिक दल
    • नेताजी
    • अवसरवाद
    • वंशवाद
    • सम्प्रदायवाद
  • विविध
    • कला-संस्कृति
    • भाषा-साहित्य
    • पर्यटन
    • कृषि जगत
    • टेक्नोलॉजी
    • नारी जगत
    • पर्यावरण
    • मन की बात
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा-जगत
    • स्वास्थ्य
  • इतिहास
    • विश्व-इतिहास
    • प्राचीन नगर
    • ऐतिहासिक व्यक्तित्व
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • टेलीविज़न
    • प्रिंट मीडिया
    • फिल्म जगत
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • तीर्थ यात्रा
    • धर्मस्थल
    • श्रद्धा-भक्ति
  • विशेष
  • लेख भेजें
  • dharmwani.com
    • About us
    • Disclamar
    • Terms & Conditions
    • Contact us
Live
  • ऐतिहासिक नगर
  • पर्यटन
  • विशेष

धार का प्राचीन इतिहास और असली नाम | History of Dhar MP

admin 18 November 2021
Dhar Fort History - west of Malwa in Madhya Pradesh
Spread the love

अजय सिंह चौहान || अपने प्रारंभिक समय से लेकर आज तक धार भारतीय संस्कृति, धर्म और अध्यात्म तथा दर्शन के लिए मध्य प्रदेश का एक महत्त्वपूर्ण शहर बना हुआ है। भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति के अनुसार, धार जिला मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसके उत्तर में रतलाम और उज्जैन जिले तथा दक्षिण-पूर्व में पूर्वी निमाड़ क्षेत्र है। जबकि पूर्व में इन्दौर और पश्चिम में झाबुआ जिले हैं।

धार सहीत यह संपूर्ण मालवा क्षेत्र भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक मानचित्र में अति प्राचीनकाल से ही रहा है। अपने प्रारंभिक दौर से ही यहां के लोगों ने अपने आपको ललित कला, चित्रकारी, नक्काशी, संगीत व नृत्य इत्यादि में संलिप्त रखा था।

प्राचीनकाल से ही यह क्षेत्र एक समृद्धशाली और ऐतिहासिक परंपरा वाला स्थान रहा है तभी तो यहां ऐसे कई ऐतिहासिक महत्व के प्रसिद्ध स्थल आज भी मौजूद हैं जो राजा भोज के जन्म से भी बहुत पहले से मौजूद हैं।

ऐतिहासिक तथ्यों पर गौर करें तो पता चलता है कि धार नगरी की स्थापना परमार राजपूत वंश के राजा भोजदेव ने की थी। लेकिन, सही मायनों में तो यह नगर उनसे भी कहीं अधिक पहले से यानी पौराणिक काल से ही एक प्रसिद्ध नगर हुआ करता था।

यहां बाघ नदी के किनारे स्थित गुफाओं में 5वीं और 6वीं शताब्दी की परंपरागत भारतीय चित्रकला शैली को आज भी देखा जा सकता है। यहां की बौद्धकला संपूर्ण एशिया में प्रसिद्ध है।

धार नगर की प्राचीन और समृद्ध ऐतिहासिक परंपरा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां भोजशाला, धार का किला, राजाओं की छत्री, राजवाड़ा, धारेश्वर मंदिर, कालिका मंदिर, आनन्देश्वर मंदिर, जैसे कई महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल है।

हालांकि, यह सच है कि धार का इतिहास उस समय सबके सामने आया जब परमार राजपूत वंश के राजा भोजदेव ने शासन संभाला था। जबकि, सही मायनों में तो राजा भोज से भी पहले उनके पूर्वज, यानी परमार राजपूत वंश के राजा मुंज वाक्पति भी कुछ आवश्यक निर्माण के कार्य करवा चुके थे।

अगर धार के प्रारंभिक और प्राचीन इतिहास की बात करें तो इसका प्रारंभिक इतिहास बताता है कि सर्वप्रथम यहां एक ‘धारा-पद्रक‘ नामक गांव हुआ करता था, जो सांस्कृतिक, आर्थिक तथा सामरिक तौर पर वैभवशाली नगर के रूप में संपूर्ण मालवा क्षेत्र में पहचाना जाता था।

परमार काल के इतिहास के अनुसार ‘धारा-पद्रक‘ नाम के उसी गांव को परमार वंश के उदय के साथ ही धार्मिक, सांस्कृतिक और वैभवशाली तथा शौर्य और शासन के अनुरूप आकार दिया गया और धारा-पद्रक से यह धारा नगरी बन गया, और फिर धारा नगरी से ही धार कहलाया।

मुगलकाल के दौर में यह ‘पीरन-धार’ भी कहलाया जाता था। जबकि आजादी के पहले तक भी धार को उसके प्राचीन नाम धारा नगरी के नाम से ही पहचाना जाता था, लेकिन, सहुलिय के अनुसार इसे अंत में सिर्फ और सिर्फ धार कह कर पुकारा जाने लगा।

धार के किले में आज भी मौजूद है असली और नकली इतिहास | History of Dhar Fort

भोजशाला मंदिर – धार का विश्व प्रसिद्ध भोजशाला मंदिर मूल रूप से माता सरस्वती मंदिर के तौर पर स्थापित हुआ था, जिसे राजा भोज ने स्वयं अपने सामने बनवाया था। लेकिन जब अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली की गद्दी पर बैठा तो यह क्षेत्र भी उसके साम्राज्य में मिल गया जिसके बाद उसने इस मंदिर को अपवित्र करवा कर इसे मस्जिद में तब्दील करवा दिया था।

और क्योंकि किसी समय में यह नगरी अपने कई प्रकार के ऐतिहासिक महलों, मंदिरों, महाविद्यालयों, रंगशालाओं और बाग-बगीचों के लिये विश्व प्रसिद्ध हुआ करती थी, इसलिए इसे ‘मालवा की रानी’ के नाम से भी पहचाना जाता था और पर्यटन के लिहाज से आज भी इसे ‘मालवा की रानी’ के नाम से ही पहचाना जाता है। जबकि स्थानीय लोगों के लिये तो यह मात्र एक धार है।

भले ही आज की धार नगरी उतनी शानदार और वैभवशाली या सम्पन्न नहीं है जितनी की परमार वंश के राजा भोजदेव के शानकाल में हुआ करती थी। लेकिन यहां मौजूद परमारकालीन अवशेष आज भी धार नगरी के उस परम वैभव, सम्पन्नता और समृद्धता को दर्शाते हैं।

About The Author

admin

See author's posts

6,092

Post navigation

Previous: गढ़मुक्तेश्वर के गंगा मंदिर में हर वर्ष होता है अनोखा चमत्कार | Ganga Mandir Garhmukteshwar
Next: क्यों नहीं होती इस शिव मंदिर में पूजा-पाठ! | Mysterious Temple of Uttarakhand

Related Stories

bharat barand
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

admin 1 April 2026
what nonsense is this - let them say
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

admin 31 March 2026
Bhavishya Malika
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

admin 31 March 2026

Trending News

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत bharat barand 1
  • देश
  • विशेष

‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत

1 April 2026
कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….! what nonsense is this - let them say 2
  • Uncategorized
  • मन की बात
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत

कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!

31 March 2026
भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…! Bhavishya Malika 3
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!

31 March 2026
प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष” Ancient indian Psychological Warfare Method 4
  • कला-संस्कृति
  • विशेष

प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”

31 March 2026
रामायण और वेदों का संबंध Relationship between the Ramayana and the Vedas 5
  • विशेष
  • श्रद्धा-भक्ति

रामायण और वेदों का संबंध

27 March 2026

Total Visitor

095064
Total views : 174612

Recent Posts

  • ‘भारत ब्रांड’ का तीसरा चरण शुरू, महंगाई के बीच आम जनता को बड़ी राहत
  • कभ उनको भी तो कहने दो कि ये कैसी बकवास है….!
  • भविष्य मालिका ही क्यों चाहिए…!
  • प्राचीन Psychological Warfare पद्धति अर्थात “कृत्या स्त्री” और “कृत्या पुरुष”
  • रामायण और वेदों का संबंध

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.